फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: प्रदेश में बढ़ने लगी गर्मी, कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

Thu, 05 Mar 2026 07:39 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

 प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ने लगा है। मौसम में आए इस बदलाव से मैदानों के साथ अब पहाड़ी क्षेत्रों में भी पसीने छूटने लगे हैं। 
विज्ञापन
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ने लगा है। मौसम में आए इस बदलाव से मैदानों के साथ अब पहाड़ी क्षेत्रों में भी पसीने छूटने लगे हैं। सुबह और शाम के समय भी मौसम में ठंडक कम हो गई है। लगातार साफ मौसम और तेज धूप के चलते दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम में आए इस बदलाव से प्रदेश के कई क्षेत्रों में मार्च की शुरुआत में ही गर्मी का अहसास होने लगा है।  मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम रहने के कारण बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम साफ बना हुआ है। इसके चलते दिन के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। निचले और मध्य पर्वतीय जिलों में दिन के समय धूप काफी तेज हो गई है, जिससे लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। राजधानी शिमला समेत मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भी सुबह और शाम की ठंड अब कम होने लगी है। 

विज्ञापन

कहां कितना अधिकतम तापमान
नेरी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.5, मंडी 33.6, सुंदरनगर 33.3, कांगड़ा 33.0, ऊना 32.2, बरठीं 32.0, भुंतर 31.8, सोलन 31.5, चंबा 29.9, धर्मशाला 29.0, नाहन 27.8, शिमला 25.2, मनाली 25.2, कल्पा 24.0, केलांग 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

इस दिन से बारिश-बर्फबारी की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश में 9 से 11 मार्च के बीच मौसम फिर करवट ले सकता है। इस दौरान मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने और हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। इस दौरान तापमान में कुछ गिरावट दर्ज हो सकती है। हालांकि उससे पहले प्रदेश में अगले कुछ दिन तक दिन के तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी रहने की संभावना है।  मैदानी जिलों में 10 मार्च तक मौसम साफ रहेगा। 11 मार्च को चार मैदानी जिलों के मौसम में भी बदलाव आने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें