शनल हाईवे पर शंभूवाला के समीप बस व कार में टक्कर।
- फोटो : संवाद
नेशनल हाईवे चंड़ीगढ़-देहरादून पर शंभूवाला के समीप सोमवार को एक निजी बस और कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे के दौरान बस में 20 से अधिक यात्री सवार बताए जा रहे हैं। हादसे के दौरान यात्रियों में चीखों पुकार मच गई। यात्री घायल बताए जा रहे हैं, हालांकि इस बारे में पुलिस में मामला दर्ज नहीं है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 9 बजे नेशनल हाईवे चंडीगढ़-देहरादून पर शंभूवाला के समीप नाहन से पांवटा साहिब की तरफ जा रही एक निजी बस तथा साहिब पांवटा से नाहन की तरफ आ रही एक इनोवा गाड़ी के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में गाड़ी और बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हाे गया। बताया जा रहा है कि हादसा गाड़ी के ओवरटेक करने के दौरान हुआ है।
उधर, हादसे के बाद कुछ देर तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे में यात्रियों सहित कार सवारों को चोटें आई हैं, लेकिन कितने लोगों को चोटें आई इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। बस में 20 से अधिक यात्री सवार बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार फिलहाल किसी की तरफ से कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है।
उधर, मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल नाहन की चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. रेणू चौहान ने बताया कि मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल नाहन में सोमवार को शंभूवाला के समीप हुए हादसे से कोई घायल उपचार के लिए नहीं आया है। हो सकता है उपचार निजी अस्पताल में करवाया गया हो।