फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: स्वतंत्रता दिवस परेड में दिखेगा सर्वधर्म एकता का प्रदर्शन

Sat, 14 Aug 2021 07:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)

सार

पांवटा साहिब में स्वतंत्रता दिवस अलग अंदाज में मनाया जा रहा है। इसमें हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई और तिब्बती समुदाय के लोग मिलकर इस बार परेड में एक साथ एक अलग ग्रुप में हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन
परेड के लिए पांवटा साहिब में विभिन्न धर्मों के लोगों ने किया अभ्यास। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के अन्य देशों की तरह भारत और देवभूमि हिमाचल प्रदेश भी इस वक्त कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है। तीसरी लहर की आशंका को लेकर सरकार ने स्कूलों में छुट्टियां कर दी हैं। ऐसे हालात में पांवटा साहिब में स्वतंत्रता दिवस अलग अंदाज में मनाया जा रहा है। इसमें हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई और तिब्बती समुदाय के लोग मिलकर इस बार परेड में एक साथ एक अलग ग्रुप में हिस्सा लेंगे।  कोरोना महामारी के विषम दौर में इस तरह का आयोजन आकर्षण का केंद्र रहेगा। जानकारी मिली है कि इस बार पांवटा साहिब में विभिन्न धर्मों, स्वयंसेवी संस्थाओं और आम लोगों की ही परेड में ज्यादा मौजूदगी होगी।

विज्ञापन


इस दौरान देश पर जान न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों के परिजनों, कोरोना वॉरियर्स, विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए इस बार काफी कुछ बदला-बदला नजर आएगा। ध्वजारोहण, परेड और मुख्यातिथि का संबोधन पहले की तरह होंगे। सुरक्षा व्यवस्था में भी कोई कटौती या फेरबदल नहीं किया गया है। एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने बताया कि इस बार स्वतंत्रता दिवस परेड में सर्वधर्म एकता प्रदर्शित की जाएगी, जिसमें देश के सभी धर्मों और तिब्बती समुदाय के सदस्यों को भी शामिल किया जा रहा हैं। परेड की रिहर्सल भी की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें