इससे पूर्व तीन दिन पहले छठी कक्षा में भी आराधना नाम की लड़की ने दाखिला लिया था। हालांकि 90 के दशक तक इस स्कूल में विज्ञान और कॉमर्स संकाय की जमा एक व जमा दो की कक्षाएं संचालित होती थीं, जिनमें छात्राओं को भी प्रवेश दिया जाता था, क्योंकि उस समय कन्या स्कूल में ये संकाय उपलब्ध नहीं थे। बाद में जब कन्या स्कूल में इन कक्षाओं की शुरुआत हो गई, तो यहां छात्राओं के दाखिले बंद कर दिए गए थे। अब एक बार फिर से यहां लड़कियों को प्रवेश मिलना शुरू हो गया है। हालांकि स्कूल में दाखिला प्रक्रिया अभी सुस्त गति से चल रही है। अब तक स्कूल में करीब 65 बच्चों ने दाखिला लिया है। इसकी मुख्य वजह यह है कि शिक्षा सत्र खत्म होने के बाद विद्यार्थी पहाड़ी क्षेत्रों में बने अपने घर चले जाते हैं, जो 15 अप्रैल तक वापस आकर दाखिला प्रक्रिया को पूरी करते हैं। कार्यवाहक प्रधानाचार्य रजनी शर्मा ने बताया कि स्कूल में लड़कियां भी दाखिले के लिए आ रही हैं। इस बार विद्यार्थियों की संख्या 550 से 600 के बीच पहुंचने की उम्मीद है।