फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर सड़क हादसा: राष्ट्रपति-पीएम ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख देगी केंद्र सरकार

Tue, 29 Jun 2021 01:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/नाहन

सार

 शिलाई उपमंडल में टिंबी-मिल्ला सड़क मार्ग पर पशोग गांव के समीप यह हादसा हुआ था। बरातियों से भरी बोलेरो कैंपर सड़क से करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(फाइल) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई उपमंडल में सोमवार शाम को हुए दर्दनाक सड़क हादसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। साथ ही प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख व घायलों को 50-50 हजार रुपए देने का एलान किया है। पीएमओ ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। वहीं, राज्य सरकार मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा देगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी सिरमौर सड़क हादसे पर दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की व घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। 

विज्ञापन

 

उधर, प्रदेश सरकार की ओर से घायलों के लिए इलाज के लिए 10-10 हजार रुपए दिए हैं। मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई। बता दें  शिलाई उपमंडल में सोमवार शाम करीब पौने छह बजे दर्दनाक सड़क हादसे में 10 बरातियों की मौत हो गई थी। मंगलवार सुबह हादसे में एक अन्य घायल ने पीजीआई ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में मरने वालों की संख्या अब 11 हो गई है, जबकि एक घायल है।  टिंबी-मिल्ला सड़क मार्ग पर पशोग गांव के समीप यह हादसा हुआ। बरातियों से भरी बोलेरो कैंपर सड़क से करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। आशंका जताई जा रही है कि ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें