फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की खूबसूरती के कायल हुए गायक गुरदास मान

Sun, 12 Feb 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां के प्राकृतिक दृश्य मन को मोह लेते हैं। मेरा मन करता है कि मैं यहीं बस जाऊं। यह कहना है प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान का। चामुंडा मंदिर में शनिवार को वह परिवार सहित पहुंचे। उन्होंने मंदिर में माथा टेका और मां का आशीर्वाद लिया। मंदिर अधिकारी गिरजेश चौहान ने उनका स्वागत किया। 
विज्ञापन


मंदिर के पुजारी ओम व्यास और बबलू ने मौली बांधी और प्रसाद स्वरूप मां की चुनरी भेंट की। इसके बाद गुरदास मान ने शिवालय में भी परिवार सहित माथा टेका। गुरदास मान ने बताया कि यहां आकर मां के चरणों में विधिवत पूजा-अर्चना कर मन को बड़ा सुकून मिलता है। 

इसलिए जब भी मां चामुंडा मुझे बुलाएगी, मैं सारे काम छोड़कर मां के चरणों में हाजिरी लगाने के लिए पहुंच जाऊंगा। इस मौके पर मंदिर पुजारी पवन गोस्वामी, सुरेश शर्मा, राकेश बॉबी गोस्वामी, पंकज गोस्वामी, श्यामलाल, रमेश धीमान उर्फ बबली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें