फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बीज वाले सिंदुरी अनार ने तोड़े रिकॉर्ड, 200 रुपये किलो बिका

Wed, 30 Sep 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, भुंतर (कुल्लू)
विज्ञापन
बिना बीज वाला सिंदूरी अनार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना काल के बीच कुल्लू ने बिना बीज वाले सिंदूरी अनार के दामों ने लंबी छलांग लगाई है। पिछले सीजन के मुकाबले इस बार बागवानों को इस दोगुना दाम मिल रहे हैं। मंगलवार को भुंतर सब्जी मंडी में अनार दो सौ रुपये प्रति किलो तक बिका। अच्छे दाम मिलने से बागवानों के चेहरे चमक गए हैं। पिछले साल यही सीडलेस सिंदूरी अनार 120 रुपये प्रति किलो तक बिका था। घाटी के निचले क्षेत्रों में अनार की बड़े पैमाने पर पैदावार की जा रही है। कुल्लू का लाल सीडलेस अनार पककर तैयार हो गया है। अनार खरीदने के लिए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, कोलकाता से व्यापारी भी यहां पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


बागवान चंदे राम, मोती लाल, रेवत राम ठाकुर, विक्की और दीनानाथ ने कहा कि सेब के दाम कम होने के चलते अब उनकी उम्मीदें अनार पर टिकी हैं। अगर बागवानों को मंडियों में अनार के अच्छे दाम मिलते हैं तो सेब  सीजन के दौरान हुए घाटे की भरपाई हो सकेगी। भुंतर सब्जी मंडी की आढ़ती यूनियन के प्रधान खुशाल ठाकुर ने कहा कि जिले में अनार की फसल इस बार कम है, लेकिन कोरोना में बागवानों को अनार के रिकॉर्ड दाम मिल रहे हैं। सीडलेस वैरायटी का सिंदुरी अनार मंगलवार को 200 रुपये प्रतिकिलो बिका है। जो पिछले साल के मुकाबले दोगुना है। पिछली बार अधिकतम 120 रुपये तक दाम मिले थे। सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए सामान्य रूप से कामकाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें