फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलक्यारा हादसे से सबक: खोदाई के साथ सुरंग में बिछेगी पाइपलाइन, एनएचएआई ने जारी की एडवाइजरी

Sat, 25 Nov 2023 12:33 PM IST
Krishan Singh अमन पठानिया, संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा

सार

मटौर से शिमला फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत दौलतपुर की अंग्रेजों के जमाने की बनाई सुरंग के साथ ही ट्विन टनल का निर्माण शुरू किया गया है। 
विज्ञापन
निर्माणाधीन फोरलेन टनल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कछयारी-भंगवार फोरलेन प्रोजेक्ट के लिए बनाई जा रही ट्विन टनल के निर्माण में सुरक्षा प्रबंधों को लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने एडवाइजरी जारी कर दी है। इसके तहत अब सुरंग की खोदाई के साथ ही संभावित राहत और बचाव कार्यों के लिए पाइपलाइन बिछेगी। टनल प्रोजेक्ट का जिम्मा संभाल रही निर्माण कंपनी ने नई गाइडलाइन पर अमल शुरू कर दिया है। मटौर से शिमला फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत दौलतपुर की अंग्रेजों के जमाने की बनाई सुंरग के साथ ही ट्विन टनल का निर्माण शुरू किया गया है। निर्माण कंपनी ने मई 2023 से गजरेहड से समेला के आगे तक सुरंग के दोनों छोरों को मिलाने का काम शुरू किया है। सुरंग की खोदाई प्रारंभिक चरण में है। विशेषज्ञों की निगरानी में सैकड़ों मजदूर दो शिफ्टों में रात-दिन काम में जुटे हैं।

विज्ञापन


इसी बीच, हाल में उत्तरकाशी के सिलक्यारा में टनल हादसा सामने आ गया। सुरंग के एक हिस्से में भारी मलबा आने से इस हादसे में करीब 41 मजदूर पिछले 13 दिनों से सुरंग के भीतर फंसे हैं। उन्होंने सुरक्षित निकालने की जंग देश-दुनिया की सुर्खियां बनी हैं। बचाव एवं राहत की मुहिम को सुरंग के भीतर पाइप लाइन डालकर अंजाम तक पहुंचाने के प्रयास युद्ध स्तर पर चल रहे हैं। इस हादसे से सबक लेने के बाद सतर्क हुई एनएचएआई ने नई एडवाइजरी जारी की है। कंपनी अब सुरंग की खोदाई को आगे बढ़ाने के साथ-साथ किसी भी संभावित खतरे या हादसे से निपटने के लिए राहत और बचाव कार्यों के लिए पाइप भी डालेगी।

अभी प्रस्तावित सुरंग की गहराई ज्यादा नहीं है। लेकिन, जैसे-जैसे सुरंग की ड्रिलिंग गहरी होती जाएगी, उसके साथ डेढ़ सौ एमएम की पाइप बिछाई जाएगी। किसी भी आपात स्थिति में इसके जरिये सुरंग के भीतर खाना या फिर अन्य सामग्री पहुंचाई जा सकेगी। जरूरत पड़ने पर अन्य राहत और बचाव कार्य भी किए जा सकेंगे। सुरंग के ऊपर एग्जॉशन का भी पूरा प्रबंध किया जाएगा, ताकि आपात स्थिति में घुटन या फिर धूल उड़ने की समस्या से निपटा जा सके। नजदीकी अस्पताल में सभी स्वास्थ्य सुविधाएं और एंबुलेंस को स्टैंड बाय रखने के बारे में भी सूचित कर दिया है।

विज्ञापन

सुरंग निर्माण के लिए एनएचएआई की एडवाइजरी प्राप्त हो गई है। नई गाइडलाइन पर अमल शुरू कर दिया गया है।-कविराज चौहान, प्रोजेक्ट मैनेजर

विज्ञापन

124 करोड़ आएगी निर्माण लागत
फोरलेन के तहत कांगड़ा में बन रही ट्विन टनल के निर्माण में 124 करोड़ रुपये खर्च होंगे। करीब 630 मीटर इस लंबी ट्विन टनल को दिसंबर 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। टनल प्रोजेक्ट के तहत दो सुरंगों का निर्माण होगा। एक से वाहन कांगड़ा के लिए आएंगे और दूसरी से कांगड़ा से बाहर निकलेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें