फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख रेजिमेंट ने विजय दिवस पर शहीद स्मारक में लगाई शस्त्र प्रदर्शनी

Sun, 16 Dec 2018 06:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद स्मारक धर्मशाला में 47वें विजय दिवस पर धर्मशाला कैंट की सिख रेजिमेंट ने शस्त्र प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी में रखे हथियारों के बारे में लोगों ने जानकारी ले रहे हैं। कई बच्चों ने हथियारों के साथ फोटो खिंचवाने में उत्साह दिखाया। प्रदर्शनी के संयोजक सूबेदार सुखविंद्र सिंह की टीम ने लोगों को हथियारों की जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने इंसास के साथ ग्रेनेड का लांचिंग की तकनीक के बारे में बताया। प्रदर्शनी में इंसास राइफल, लाइट मशीन गन (एलएमजी), 51-एमएम एमओरआर, 40-एमएम यूबीजीएल, एके-47, 40-एमएम एमजीएल, 84-एमएम आरएल एमके-3, एटीजीएम टीआई नाइट साइट शस्त्र और उपकरण रखे थे। शहीद स्मारक में सोमवार को भी प्रदर्शनी लगी रहेगी। वहीं, शहीद स्मारक में भी लोगों की दो दिन फ्री एंट्री का प्रावधान रखा है।

विज्ञापन

शहीद सैनिकों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री किशन कपूर 47वें विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि थे। उन्होंने शहीद सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कहा कि वर्ष 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में प्रदेश के 195 सैनिक शहीद हुए। दो परमवीर चक्र हिमाचल के सैनिकों को दिए गए थे। कहा कि शहीद स्मारक के सौंदर्यीकरण को 10 लाख स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

शहीद स्मारक समिति के अध्यक्ष केकेएस डढवाल, उपाध्यक्ष कर्नल जय गणेश सिंह, सैनिक बोर्ड के सचिव स्कवाड्रन लीडर (सेवानिवृत्त) मनोज राणा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुशील डढवाल, ललित मोहन, ओंकार भारती, कैप्टन पुरुषोत्तम, इंद्र सिंह भारद्वाज, डीडी टांक, एमडी शर्मा, ओपी टांक, निर्मल शर्मा, उर्मिला राणा, संतोष कटोच, प्रदीप सेठी मौजूद रहे।  

सूबे के वीरों की शहादत को नमन 
अभी तक चार हिमाचली सैनिकों को परमवीर चक्र, 10 को महावीर चक्र, 51 को वीरचक्र, 89 को शौर्य चक्र, दो को अशोक चक्र तथा 985 अन्य मेडल दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें