फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shrikhand Yatra: प्रतिबंध के बावजूद जा रहे श्रीखंड यात्रा पर, ग्लेशियर पर पैर फिसला, यूपी के श्रद्धालु की मौत

Fri, 21 Jun 2024 09:06 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू)।

सार

अभी आधिकारिक तौर पर अभी श्रीखंड यात्रा शुरू नहीं हुई है, लेकिन फिर भी श्रद्धालु यात्रा पर जा रहे हैं। ऐसे में वे दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। श्रीखंड के समीप ग्लेशियर पर पैर फिसलने से एक व्यक्ति की पैर फिसलने से गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीखंड यात्रा के दौरान एक व्यक्ति की पैर फिसलने से गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। 50 वर्षीय विनय वर्मा पुत्र स्वर्गीय श्याम सुंदर वर्मा गांव गुलाठी जिला बुलंदशहर यूपी का रहने वाला था। डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि वीरवार रात पुलिस को विनय के भाई ने फोन पर सूचित किया कि श्रीखंड यात्रा को गए थे। जब वापस आ रहे थे तो श्रीखंड के समीप ग्लेशियर पर पैर फिसलने से विनय करीब ढाई सौ मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से शव को जाओं पहुंचाया जा रहा है। इसमें करीब दो दिन का समय लग सकता है। आधिकारिक तौर पर अभी श्रीखंड यात्रा शुरू नहीं हुई है। इस वर्ष श्रीखंड यात्रा के दौरान एक स्थानीय व्यक्ति सहित तीन लोगों की यात्रा के दौरान मौत हो चुकी है। एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार से बेस कैंप सिंघगाड में पुलिस टीम तैनात की जा रही है ताकि कोई श्रद्धालु यात्रा पर न जा सके।

250 रुपए में यात्रा के लिए ऐसे दर्ज कराएं अपना नाम
14 से 27 जुलाई तक श्रीखंड ट्रस्ट की निगरानी में श्रीखंड महादेव की यात्रा होगी। श्रीखंड ट्रस्ट ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एसडीएम मनमोहन सिंह ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुका है। यात्रा के लिए 250 रुपये पंजीकरण  शुल्क रखा है। श्रद्धालु https://shrikhandyatra.hp.gov.in/ पर लॉगइन कर पंजीकरण कर सकते हैं। बेस कैंप में ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें