डीसी कुल्लू ने रवाना किया पहला जत्था
आज सुबह करीब 5 बजे डीसी ने महादेव के पवित्र धाम श्रीखंड कैलाश पर्वत के लिए हरी झंडी दिखाकर 70 श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना किया। 8 बजे तक करीब 1100 शिव भक्त श्रीखंड कैलाश पर्वत के लिए रवाना हो गए हैं। डीसी ने बताया कि इस बार की श्रीखंड यात्रा के लिए प्रशासन द्वारा यात्रियों के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं। यात्रा से पूर्व श्रीखंड के रास्ते बनकर तैयार किए हैं और रास्ते में पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से तैयार कर दी गई है। यात्रा में पुलिस, रेस्क्यू, एसडीआरएफ, मेडिकल, रेवन्यू, की टीमें हर बेस कैंप पर तैनात की गई है। उन्होंने शिव भक्तों से यात्रा में द्रव्यों मादक पदार्थों का सेवन न करें और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील भी की है।
वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता अनुराग सिंह ठाकुर ने सभी भक्तों को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि ''श्रीखंड महादेव के दर्शन हेतु पावन यात्रा के शुभारंभ की सभी भक्तजनों को बधाई व शुभकामनाएं! देवाधिदेव महादेव के भक्तों के लिए विशेष महत्व रखने वाली यह यात्रा सभी तीर्थ यात्रियों हेतु सुगम, आनंदमय एवं मंगलकारी हो। भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद सभी भक्तों पर बना रहे। हर हर महादेव''।