फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: श्रीकांत शर्मा बने हिमाचल भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी, संजय टंडन सह प्रभारी

Sat, 27 Jan 2024 07:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश में प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह चुनाव प्रभारी नियुक्ति किए हैं। 
 
विज्ञापन
श्रीकांत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश में प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह चुनाव प्रभारी की नियुक्ति कर दी है। आगामी लोकसभा चुनाव में प्रभारी की जिम्मेदारी श्रीकांत शर्मा और सह प्रभारी की जिम्मेदारी संजय टंडन को सौंपी गई है। यह जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से दी गई। संजय टंडन पार्टी के प्रदेश प्रभारी पहले से ही हैं। मूल रूप से बिहार निवासी श्रीकांत शर्मा इससे पहले वर्ष 2022 के चुनाव में चुनाव प्रबंधन समिति के प्रभारी रहे हैं। इसके बाद नगर निगम शिमला के चुनाव के भी प्रभारी रह चुके हैं। वर्ष 2014 में वह लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश प्रभारी थे। उस वक्त यहां पर कांग्रेस की सरकार थी। उसके उपरांत वह बिहार में स्वास्थ्य मंत्री बन गए थे, तो यहां पर मंगल पांडे को प्रभारी बनाया गया था। इस जिम्मेदारी के लिए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा की पूरी प्रदेश नेतृत्व ने श्रीकांत शर्मा और संजय टंडन को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांगड़ा, शिमला, मंडी और हमीरपुर के उपायुक्त बनाए रिटर्निंग अधिकारी
वहीं, भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए कांगड़ा, शिमला, मंडी और हमीरपुर के उपायुक्तों को संबंधित संसदीय क्षेत्रों का रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त कर दिया है। शनिवार को राजपत्र में इस बाबत अधिसूचना जारी की गई है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में संबंधित उपमंडल अधिकारी सह रिटर्निंग अधिकारी के तौर पर कार्य करेंगे। सोलन, सिरमौर, किन्नौर, ऊना, चंबा, लाहौल-स्पीति, कुल्लू और बिलासपुर के उपायुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त और एडीएम को अपने-अपने जिला में सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें