फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर को भेजा कारण बताओ नोटिस, जानें वजह

Tue, 16 May 2023 10:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश भाजपा ने मंगलवार को पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस भाजपा के प्रदेश महामंत्री व मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी राकेश जम्वाल ने दिया है।
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने मंगलवार को पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस भाजपा के प्रदेश महामंत्री व मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी राकेश जम्वाल ने दिया है। जवाहर ठाकुर ने वर्ष 2017 में मंडी के द्रंग में तत्कालीन मंत्री कौल सिंह ठाकुर को हराया था। पर पिछले विधानसभा चुनाव में उनका टिकट काट दिया गया था। इस नोटिस में जवाहर ठाकुर को साफ संदेश दिया गया है कि भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के विरुद्ध उन्होंने जो वक्तव्य दिए हैं, वे सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में प्रकाशित हुए हैं, जिससे पार्टी की छवि को नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


यह पार्टी की अनुशासनहीनता का गंभीर मामला है। नोटिस के अनुसार इस संबंध में जवाहर ठाकुर पार्टी को लिखित रूप में सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण पत्र लिखेंगे। अन्यथा उनके खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। राकेश जम्वाल ने कहा कि पार्टी के साथ विचार-विमर्श कर जवाहर ठाकुर को कारण बताओ नोटिस ईमेल और व्हाट्सएप से जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें