फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: डोगरा रेजिमेंट के जवानों ने ज्वालामुखी मंदिर में भेंट की पीतल के शेरों की जोड़ी

Tue, 16 May 2023 10:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)

सार

ज्वालामुखी मंदिर में मंगलवार को भारतीय सेना की डोगरा रेजिमेंट की 20वीं बटालियन के समस्त अधिकारियों व जवानों ने पीतल धातु से बने शेरों की जोड़ी भेंट की। 
विज्ञापन
पीतल के शेरों की जोड़ी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में मंगलवार को भारतीय सेना की डोगरा रेजिमेंट की 20वीं बटालियन के समस्त अधिकारियों व जवानों ने पीतल धातु से बने शेरों की जोड़ी भेंट की। करीब 400 किलो पीतल से बनी शेरों की इस जोड़ी को मंदिर की यज्ञशाला के समीप स्मृति चिन्ह के रूप में स्थापित किया गया।

विज्ञापन


इस शुभ अवसर पर 20 डोगरा के कमान अधिकारी कर्नल सिद्धार्थ भनोट, सूबेदार मेजर दारा सिंह समेत अनेक जवान व सेवानिवृत्त अधिकारी भी मौजूद रहे। पुजारी अविनेंद्र शर्मा ने बताया कि डोगरा रेजिमेंट के जवान माता ज्वाला की सेवा में आते रहते हैं और मंदिर परिसर व ज्वालामुखी में सैन्य जवानों की ओर से कई द्वार, तोरण द्वार व शेरों की जोड़ियां दान की गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें