फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मनीषा पर महज 3 फीट दूरी से चलाईं थीं गोलियां जमीन पर गिरने के बाद भी फायर करते रहे शूटर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से खुलासा, एक ने पीछे से किया हमला, दूसरे ने गिरने के बाद आगे से आकर किए फायर
विज्ञापन

किसकी शह में हुई हत्या अभी नहीं हो पाया है खुलासा

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल पर महज तीन फीट की दूरी से सिर पर गोलियां चलाई गई थीं। जमीन पर गिरने के बाद भी शूटर उन पर फायर करते रहे ताकि बचने की कोई उम्मीद न रहे।
स्कूल की सीसीटीवी फुटेज से यह खुलासा हुआ है। इसमें पता चला है कि 13 जून की शाम जब मनीषा दुकान से सामान लेकर लौट रहीं थी, उसी दौरान गेट के सामने पीछे से एक शूटर ने उन पर बेहद नजदीक से हमला किया। इसी बीच दूसरा शूटर सामने की ओर से आया और उसने भी जमीन पर गिरी हुई मनीषा पर गोलियां चलाईं। शूटरों ने इस तरह से वारदात को अंजाम दिया कि मनीषा के पास भागने तक मौका नहीं मिला। नौ सेकंड के इस वीडियो में हमले से ठीक पहले एक दोपहिया वाहन भी सड़क से गुजरता दिखाई दे रहा है। हत्या को अंजाम देने के बाद दोनों शूटर नीचे की ओर भाग गए। पुलिस ने मामला सामने आने के बाद हरियाणा के रोहतक से दो शूटरों को गिरफ्तार किया था जिनकी पहचान आशीष अहलावत (22) निवासी ग्राम दुजाना, जिला झज्जर, हरियाणा और दीपक (25) निवासी सुनारिया खुर्द, तहसील एवं जिला रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने दोनों को सात दिन की रिमांड पर भेजा है। पुलिस दोनों से लगातार पूछताछ कर रही है कि लेकिन अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि आखिरकार मनीषा की हत्या के पीछे कौन है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी पुलिस को बार-बार बयान बदलकर गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। मामले को मनीषा के भाई के साथ चल रहे संपत्ति विवाद से जोड़कर भी देखा जा रहा है लेकिन उनके भाई ने साफ कहा है कि उनका इस हत्या से कोई लेना-देना नहीं है और उन पर भी एक जून को हमला हो चुका है। इस वजह से लंबे समय से वह घर पर ही हैं। ऐसे में अब सवाल उठता है कि आखिरकार मनीषा कि किससे ऐसी दुश्मनी थी कि जिसकी सजा उन्हें अपनी जिंदगी से चुकानी पड़ी। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें