हिमाचल प्रदेश के जिलाधीश कुल्लू आशुतोष गर्ग ने जिले में सप्ताह में एक दिन रविवार को सभी दुकानें बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। हालांकि सरकार ने दो दिन शनिवार और रविवार को दुकानें खोलने आदेश के जारी किए थे। लेकिन अब फिर पहले की तरह ही जिले के बाजार रविवार को बंद रहेंगे।
विज्ञापन
आदेश के अनुसार रोजमर्रा की वस्तुओं जैसे फल, सब्जियां, दूध व दुग्ध उत्पाद तथा दवाइयों की दुकानें अन्य दिनों की तरह रविवार को भी खुली रहेंगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। उपायुक्त कुल्लू ने इस संबंध में सभी के सहयोग की अपील की है। उपयुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि यह आदेश आपदा प्रबंधन नियमों के तहत जनहित में जारी किया गया है।