हिमाचल के कुल्लू जिले के भुंतर में कोरोना के चलते दुकान बंद रहने से परेशान दुकानदार ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को दिए बयान में मृतक की पत्नी ने कहा है कि उसके पति ने शॉपिंग कांप्लेक्स में एक दुकान किराये पर ली थी। कपड़े की दुकान चलाने के लिए बैंक और अन्य व्यक्ति से लोन भी लिया था। कोरोना के चलते दुकान बंद रहने से घाटा उठाना पड़ रहा था जिससे उनके पति परेशान थे।
पुलिस के अनुसार हितेश कुमार शर्मा(36), पुत्र मेद राम शर्मा, निवासी भरवाड़ी, डाकघर कोट, तहसील औट, जिला मंडी का नौ साल का बेटा और छह साल की बेटी है। बुधवार रात हितेश ने भुंतर के शुरढ़ में अपने कमरे के सीलिंग फैन से लटककर फंदा लगाया। मृतक कपड़े की दुकान चलाता था। कोरोना से दुकान बंद रहने के कारण वह परेशान हो गया था।