हिमाचल के जिला किन्नौर में शोंगटोंग हादसा गलत वायर जुड़ने से हुआ। प्रदेश पावर कॉरपोरेशन की जांच रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। जांच में मृतक फोरमैन की गलती सामने आई है। कॉरपोरेशन ने इस घटना को मानवीय गलती बताया है। निगम के प्रबंध निदेशक डीके शर्मा ने फोरमैन को अनुभवी बताते हुए तार जोड़ने में गलत जजमेंट लगने को हादसे का कारण बताया है।
बताया कि निजी कंपनी को भविष्य में और अधिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। कॉरपोरेशन ने शोंगटोंग हादसे की जांच को कमेटी गठित की थी। सुंदरनगर ऑफिस से अतिरिक्त महाप्रबंधक अजय कुमार और सेफ्टी मैनेजर राजकुमार को किन्नौर भेजा गया था। दोनों अधिकारियों ने टीम के साथ मौके का मुआयना कर निगम प्रबंधन को रिपोर्ट सौंपी।