पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के मुकाबले हिमाचल में डीजल सस्ता
वैट में बढ़ोतरी होने के बावजूद हिमाचल प्रदेश में डीजल पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के मुकाबले सस्ता है। कर एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हिमाचल में डीजल का प्रति लीटर रेट 89.11 रुपये है। उत्तराखंड में डीजल प्रति लीटर 89.99 रुपये, पंजाब में 89.13 और हरियाणा में 90.39 रुपये है।