यूआईटी में बीटेक कोर्स की पहली प्रवेश मेरिट जारी
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी) ने शैक्षणिक सत्र 2023 के लिए सभी पांचों विभागों में बीटेक कोर्स के लिए पहली प्रवेश मेरिट जारी कर दी है। संस्थान के पांचों बीटेक कोर्स कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन, इलेक्टि्रकल इंजीनियरिंग और सिविल इंजीनियरिंग कोर्स के प्रथम वर्ष के नए बैच के लिए विवि ने 11 जून को प्रवेश परीक्षा ली थी। इसकी मेरिट और विद्यार्थियों की बीटेक कोर्स के लिए भरी प्राथमिकता के आधार पर ही संस्थान ने पहली मेरिट जारी की है।
मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं रो 18 जुलाई तक फीस ऑनलाइन जमा करवानी होगी। इस पहली प्रवेश मेरिट में शामिल विद्यार्थियों को फिलहाल अस्थायी तौर पर प्रवेश के लिए पात्र माना गया है। दस्तावेजों की छानबीन के बाद ही प्रवेश स्थायी होगा। फीस जमा करवाने की रसीद को जमा करवाना होगा। संस्थान 18 जुलाई तक पहली मेरिट में शामिल विद्यार्थियों के फीस जमा करवाने के बाद खाली रहने वाली सीटों को भरने के लिए 22 जुलाई को दूसरी प्रवेश मेरिट जारी करेगा। संस्थान ने मेरिट को विवि की वेबसाइट पर आवश्यक निर्देश और जानकारी अपलोड है। इसमें कहा है कि पहली मेरिट में शामिल सिर्फ उन्हीं छात्रो को मेरिट के आधार पर संस्थान पसंद के बी टेक कोर्स में प्रवेश को मौका देगा। इनकी तय अवधि में फीस जमा होगी। संस्थान के पांच बी टेक विभागों में करीब 395 सीटें भरी जानी हैं, इनमें आरक्षित क्षेणी में शारीरिक रूप से अक्षम के साथ ही विशेष तौर पर क्रिएट की कुछ श्रेणी की सीटें खाली रही है। इनमें वार्ड आफ एचपीयू कर्मचारी जैसी श्रेणी शामिल है।