इनोवेटिव साइंस मॉडल प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में नेरवा प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोटा शिमला में आयोजित जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित और सामान्य ज्ञान से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
जूनियर, सीनियर और सीनियर सेकेंडरी वर्गों में आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने विभिन्न स्थान हासिल किए। आयोजकों के अनुसार क्विज प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में जीएसएसएस खनेटी ने पहला, फागू ने दूसरा और नेरवा ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में रोहड़ू ने पहला, डीएवी गजेड़ी, ठियोग ने दूसरा और क्रिसेंट सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, टुटू ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर सेकेंडरी वर्ग में रोहड़ू ने पहला, विरगढ़ कुमारसैन ने दूसरा और लालपानी की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इनोवेटिव साइंस मॉडल प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में एचपीएचएस नेरवा ने पहला स्थान हासिल किया। क्रिसेंट पब्लिक स्कूल, टुटू दूसरे और जीआईपीएस रोहड़ू तीसरे स्थान पर रहा। सीनियर वर्ग में जीएसएसएस नेरवा ने पहला, जीएसएसएस मंढोल ने दूसरा और जीएसएसएस लालपानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने विज्ञान आधारित मॉडल के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और विषय की समझ का प्रदर्शन किया।
गणित ओलंपियाड के जूनियर वर्ग में रोहड़ू ने पहला स्थान हासिल किया। सनशाइन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रामपुर ने दूसरा और ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल, ठियोग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में चैप्सली स्कूल ने पहला, एपीएस रोहड़ू ने दूसरा और डीएवी सीपीएस गजेड़ी, ठियोग ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर सेकेंडरी वर्ग में डीएवी दत्तनगर, रामपुर ने पहला, डीएवी कुमारसैन ने दूसरा और बीपीएस झाकड़ी, रामपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
साइंस स्किट प्रतियोगिता में जीएसएसएस महोरी ने पहला, जीयूएसएसएस पोर्टमोर, शिमला ने दूसरा और हिमाद्रि पब्लिक स्कूल, नेरवा ने तीसरा स्थान हासिल किया। साइंस एक्टिविटी कॉर्नर के जूनियर वर्ग में डीएवी सरस्वती नगर ने पहला स्थान हासिल किया। आराधना पब्लिक स्कूल, रोहड़ू दूसरे और क्रिसेंट पब्लिक स्कूल, टुटू तीसरे स्थान पर रहा। सीनियर वर्ग में स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल, रामपुर बुशहर के शिवांश नेगी ने पहला स्थान हासिल किया। आराधना पब्लिक स्कूल, रोहड़ू के नक्ष ने दूसरा और डीएमसीएसएस, रामपुर बुशहर की तान्या महाजन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर सेकेंडरी वर्ग में आराधना पब्लिक स्कूल, रोहड़ू ने पहला, कुमारसैन ने दूसरा और लालपानी ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के समापन पर नगर निगम शिमला के संयुक्त आयुक्त भुवन शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के संयोजक पंकज शर्मा ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए बाल वैज्ञानिकों ने शानदार प्रदर्शन किया।