फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: छठी ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में शिमला के होनहारों ने जीते आठ स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिता में 13 खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन, तीन ने जीते रजत और दो ने हासिल किए कांस्य पदक
विज्ञापन

खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दिखाएंगे हुनर

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर शिमला में आयोजित छठी ग्रेपलिंग रेसलिंग राज्य स्तरीय चैंपियनशिप का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में शिमला कराटे अकादमी के 13 बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। इनमें आठ ने स्वर्ण, तीन ने रजत और दो ने कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन


चैंपियनशिप में देशभर से करीब ढाई सौ बच्चों ने हिस्सा लिया था। शिमला के भूविक शर्मा, शैव्या चौहान, रास्व, तनिष्क चौहान, संश्रय, आरव दीक्षित और पार्थ ने स्वर्ण पदक जीते। रूहान, वेदांश और अक्षित ने रजत पदक हासिल किए, जबकि आश्विक और काश्वी ने कांस्य पदक प्राप्त किए। टीम कोच नारायण सिंह चौहान ने बताया कि बच्चों ने बहुत कम समय में अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि पदक जीतने वाले सभी बच्चे अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। यह खिलाड़ी हरिद्वार में होने वाले नेशनल रेसलिंग टूर्नामेंट में भाग लेंगे। यह टूर्नामेंट 21 से 23 अगस्त तक आयोजित होगा। बच्चों को आगामी प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जा रहा है। कोच नारायण सिंह चौहान पिछले 19 वर्षों से शिमला में कराटे का प्रशिक्षण दे रहे हैं। अब वह रेसलिंग का भी प्रशिक्षण दे रहे हैं। वह स्वयं ब्लैक बेल्ट फिफ्थ डिग्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें