फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिमला का पहला ओपन स्टेडियम संजौली में तैयार, उद्घाटन मार्च में

विज्ञापन
शिमला के संजौली में बना खेल मैदान ।फोटो संवाद
विज्ञापन
शहर के युवाओं को निशुल्क मिलेगी खेलने की सुविधा
विज्ञापन

इंजनघर वार्ड के एसपीएम मैदान को मिला नया स्वरूप
तीन करोड़ रुपये से हुआ निर्माण
स्मार्ट सिटी मिशन और लोक निर्माण विभाग ने दिया सहयोग
चारों ओर जालियों से घिरा सुरक्षित स्टेडियम
खिलाड़ियों के लिए शौचालय, चेंजिंग रूम और शेड की सुविधा
भारती शर्मा
शिमला। संजौली में शहर का पहला ओपन खेल स्टेडियम बनकर तैयार हो गया है। मार्च माह में इसका उद्घाटन कर इसे युवाओं के लिए खोल दिया जाएगा। इंजनघर वार्ड स्थित एसपीएम (सत्य प्रकाश मेमोरियल) मैदान को ओपन स्टेडियम का रूप देने का कार्य स्मार्ट सिटी मिशन, स्पोर्ट्स फंड और लोक निर्माण विभाग के सहयोग से करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया गया है।
इस परियोजना का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग ने किया है। मैदान को चारों ओर से जालियों से घेरकर पूरी तरह सुरक्षित बनाया गया है। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए शौचालय, चेंजिंग रूम और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। इसके अलावा बारिश से बचाव के लिए शैड का भी निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

इस ओपन स्टेडियम के बनने से संजौली क्षेत्र के साथ-साथ शिमला शहर के कई स्कूलों और कॉलेजों को लाभ मिलेगा। शिमला में खेल मैदानों की कमी को देखते हुए यह स्टेडियम युवाओं के लिए बड़ी राहत साबित होगा। यह मैदान नगर निगम की भूमि पर बनाया गया है और यहां युवाओं को निशुल्क खेल सुविधा मिलेगी। हालांकि रखरखाव के लिए नगर निगम भविष्य में मामूली शुल्क तय कर सकता है।
इस मैदान का उपयोग संजौली के तीन स्कूल एसपीएम स्कूल, हैपी मॉडल स्कूल और मोनाल पब्लिक स्कूल कर रहे हैं। इन स्कूलों के पास स्वयं का खेल मैदान नहीं है। नगर निगम से इसके लिए विधिवत एनओसी ली गई है।
विज्ञापन

स्टेडियम में ये मिलेंगी सुविधाएं
दर्शकों के लिए हिल साइड पर सीढ़ीनुमा बैठने की व्यवस्था
चारों ओर जाली से घिरा सुरक्षित मैदान
स्टेडियम लाइट्स की सुविधा
खिलाड़ियों के लिए शौचालय और चेंजिंग रूम
जरूरत पड़ने पर पार्किंग की व्यवस्था
सड़क से सीधा कनेक्शन
बॉक्सिंग रिंक और ओपन जिम प्रस्तावित
खेल मैदान को क्रिकेट, फुटबाल, कबड्डी सहित अन्य खेलों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। वहीं बॉक्सिंग रिंक और ओपन जिम बनाने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। मार्च महीने में खेल स्टेडियम का उद्घाटन कर दिया जाएगा।
-अंकुश वर्मा, पार्षद, इंजनघर वार्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें