अजय चाैहान, अजय तोमर व अरूण जस्टा भी देंगे प्रस्तुति
24 दिसंबर को क्रेजी हॉपर ग्रुप, हिमाचली लोक गायक राजीव शर्मा व बॉलीवुड पार्श्व गायक शबाब सबरी अपनी प्रस्तुति देंगे। 25 दिंसबर को हिमाचली लोक गायक अरूण जस्टा सहित फिल्मी बैंड एंड डीजे की प्रस्तुति होगी। 26 दिसंबर को हिमाचली लोकगायक किशन वर्मा, बंदना धीमान, अजय चाैहान व अजय तोमर धमाल मचाएंगे। गायक सोनू हिमाचली भी प्रस्तुति देंगे। 27 दिसंबर को हिमाचली लोक गायक सराजी सहित मुकुल, अरूण गोपाल व राजन रघुवंशी, मुस्कान ठाकुर व अरूण शर्मा अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे।