फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाद ने रोकी सप्लाई, आज नहीं आएगा पानी

Sun, 20 Jul 2014 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में रविवार सुबह पीने के पानी की सप्लाई कई क्षेत्रों में बाधित रहेगी। बरसात के चलते पेयजल योजनाओं में भारी मात्रा में गाद आ गई है। ऐसे में लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात और शनिवार दिन भर गिरि, गुम्मा और अश्वनी पेयजल योजना में पानी की पंपिंग प्रभावित हुई है। शनिवार को आधे से अधिक शहर में पीने के पानी की सप्लाई नहीं हुई।

छोटा शिमला जोन, सेंट्रल जोन, लक्कड़ बाजार जोन और संजौली जोन में पीने का पानी नहीं बंटा है। इन क्षेत्रों में रविवार को पानी सप्लाई किया जाएगा।

निगम अभियंता विजय गुप्ता ने बताया है कि पर्याप्त सप्लाई नहीं मिलने के चलते कट लगाना पड़ा है। उधर, आईपीएच के अधिशासी अभियंता प्रीत मोहिंद्र सिंह का कहना है कि गाद के चलते पंपिंग में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें