फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: खाते में दिखाए 79 लाख रुपये, निकालने के लिए मांगे 12 लाख; शिमला में 37 लाख की साइबर ठगी

Mon, 02 Nov 2026 12:02 PM IST
Ankesh Dogra देवेंद्र ठाकुर, शिमला।

सार

शिमला में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर एक सेवानिवृत्त अधिकारी साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठगों ने पहले 50 हजार रुपये के निवेश पर 10 हजार रुपये का मुनाफा दिखाकर भरोसा जीता और फिर उनसे 37 लाख रुपये निवेश करवा लिए। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पहले मुनाफा दिखाया, फिर 37 लाख ठगे! - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर राजधानी में रहने वाली सेवानिवृत्त अधिकारी के साथ 37 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने पहले बुजुर्ग को मुनाफे का झांसा देकर व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा और इसके बाद 50,000 रुपये के निवेश पर कुछ ही दिनों में 10,000 रुपये का मुनाफा दिखा दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

इसी जाल में फंसकर बुजुर्ग ने लाखों रुपये की अपनी जिंदगी भर की जमापूंजी निवेश के नाम पर अपराधियों के खातों में ट्रांसफर कर दी, लेकिन जब वह अपनी रकम को निकालने की कोशिश करने लगे तो उन्हें अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। साइबर क्राइम सेल शिमला ने अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 के तहत प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में पंथाघाटी में रहने वाले बुजुर्ग ने बताया कि अगस्त में उन्हें इक्विरस इन्वेस्टमेंट के नाम से शेयर बाजार में निवेश करने का प्रलोभन दिया गया। इसके बाद उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। इसमें उन्हें निवेश को लेकर तरह-तरह के झांसे दिए गए। विश्वास करके उन्होंने पहले 50,000 रुपये का निवेश किया। कुछ ही दिनों में उन्हें दस हजार रुपये का मुनाफा दिखाई दिया। इससे विश्वास बढ़ा और उन्होंने कुछ ही दिनों में 37,00000 रुपये का निवेश कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि दो महीनों में ही उनकी रकम उन्हें मुनाफे के साथ 79,00000 रुपये दिखाने लगा।

बुजुर्ग ने जब अपनी 79 लाख रुपये की रकम निकालने के लिए आवेदन किया तो उन्हें साइबर अपराधियों का फोन आया। उन्होंने बताया कि इतनी बड़ी रकम एक साथ नहीं निकाली जा सकती है और उन्हें इसके लिए 12,00000 रुपये की प्रोसेसिंग फीस देनी होगी।  शिकायतकर्ता ने इस रकम को देने से इन्कार किया और कहा कि उनके मुनाफे और रकम से इस फीस को काटकर बकाया राशि उन्हें दे दी जाए लेकिन इसके बाद अपराधियों के फोन स्विच ऑफ हो गए। तब जाकर उन्हें अहसास हुआ कि साइबर धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर की। 

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित शिकायतकर्ता से निवेश से संबंधित सभी रिकॉर्ड को कब्जे में लेकर उन बैंक खातों की पहचान रही है जिनमें उन्होंने लाखों रुपये की रकम जमा करवाई थी। आगामी जांच जारी है।

साइबर ठगी से बचाव के लिए सावधानियां
  • कम समय में अत्यधिक या गारंटीशुदा रिटर्न का वादा करने वाली सभी योजनाएं पूरी तरह फर्जी होती हैं।
  • लुभावने ऑफर के दबाव में आकर कभी भी जल्दबाजी में पैसे लगाने का निर्णय न लें।
  • फोन, व्हाट्सएप या ईमेल पर ओटीपी, यूपीआई पिन, बैंक पासवर्ड  जरूरी दस्तावेज कभी साझा न करें।
  • निवेश से पहले यह जांच लें कि संस्थान भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड से पंजीकृत है या नहीं।
  • सोशल मीडिया पर अनजान लोगों द्वारा भेजे गए विज्ञापनों, ग्रुप्स और संदिग्ध लिंक्स से हमेशा दूर रहें।
  • किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपने फोन या कंप्यूटर में स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड न करें।
विज्ञापन

लोग शेयर बाजार में कम समय में कई गुना मुनाफे के झूठे प्रलोभन में बिल्कुल न आएं। केवल सेबी से पंजीकृत वैध संस्थानों के माध्यम से ही निवेश करें। यदि कोई धोखाधड़ी होती है तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर संपर्क करें। पुलिस का प्रयास खातों की पहचान कर रकम को तुरंत होल्ड करवाने का रहता है। - शिव कुमार शर्मा, एसपी, साइबर क्राइम (अतिरिक्त कार्यभार)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें