फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: त्योहारी सीजन के बीच शिमला बाजार में पहुंचा पहाड़ी अखरोट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार में 250 से 500 रुपये प्रति किलो दाम
विज्ञापन

सर्दियों में अधिक रहती है अखरोट की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नवरात्र से शुरू हुए त्योहारी सीजन के बीच बाजार में पहाड़ी अखरोट पहुंच गया है। लोग हर साल पहाड़ी अखरोट का इंतजार करते हैं। शिमला की अनाज मंडी में करसोग और मंडी के पहाड़ी क्षेत्रों से अखरोट बिक्री के लिए पहुंच रहा है।
विज्ञापन


बाजार में अखरोट 250 से 500 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। कठोर छिलके वाले अखरोट के दाम कम हैं, जबकि आसानी से टूटने वाले अखरोट की कीमत अधिक है। अनाज मंडी में नवरात्र से ही पहाड़ी अखरोट के साथ कश्मीरी अखरोट भी बिक्री के लिए उपलब्ध है। त्योहारों के दौरान पूजा में चढ़ाने के साथ-साथ सर्दियों में खाने के लिए भी अखरोट की मांग बढ़ जाती है। इसके पोषक तत्वों और औषधीय गुणों को देखते हुए भी लोग इसे खरीदते हैं। अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष और रिटेल कारोबारी दीपक श्रीधर ने बताया कि पहाड़ी अखरोट बाजार में पहुंच चुका है। छिलके वाला अखरोट 250 से 500 रुपये प्रति किलो तक उपलब्ध है। इसके अलावा अखरोट की गिरी भी बिक रही है, जिसके दाम गुणवत्ता के आधार पर तय होते हैं। गिरी 1,000 से 1,400 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। उन्होंने बताया कि शिमला में सालभर विदेश चिली से आने वाला अखरोट भी बिकता है। इसकी कीमत 900 से 1,100 रुपये प्रति किलो तक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें