फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रात 11 बजे तक चलेगी एचपीटीडीसी की लिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले सुबह 8 से रात 10 बजे तक मिलती थी सुविधा
विज्ञापन

अब एक घंटा पहले शुरू और एक घंटा देर तक चलेगी लिफ्ट

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला में मालरोड की सैर करने वाले सैलानियों के लिए राहत भरी खबर है। अब पर्यटक रात 11 बजे तक एचपीटीडीसी की लिफ्ट से सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) ने लिफ्ट के संचालन समय में बदलाव किया है। अब यह सुविधा सुबह सात बजे से रात 11 बजे तक उपलब्ध रहेगी। शहर में कार्ट रोड से मालरोड तक आने-जाने के लिए संचालित होने वाली लिफ्ट पहले सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक चलती थी। त्योहारी सीजन में पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए निगम ने इसके संचालन के समय में बदलाव किया है। अब लिफ्ट सुबह एक घंटा पहले शुरू होगी और रात एक घंटा देर तक चलेगी। इससे पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों और कामकाजी लोगों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़ और मुंबई सहित देश के विभिन्न हिस्सों से शिमला घूमने आने वाले पर्यटक देर रात तक मालरोड पर सैर करते हैं। ऐसे में रात 10 बजे लिफ्ट बंद होने के बाद उन्हें कार्ट रोड तक पहुंचने में परेशानी होती थी। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को सीढ़ियों से उतरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब लिफ्ट का संचालन रात 11 बजे तक होने से उन्हें राहत मिलेगी और पैदल चलने की मजबूरी भी कम होगी। पर्यटन सीजन के दौरान मालरोड पर सैलानियों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में लिफ्ट के संचालन का समय बढ़ने से लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
एचपीटीडीसी के प्रबंध निदेशक अनुराग चंद्र शर्मा ने बताया कि लिफ्ट के संचालन समय में बदलाव किया गया है, ताकि लोगों को आवागमन में अधिक सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें