इससे कार्यकर्ताओं का नेतृत्व के प्रति विश्वास भी और मजबूत हुआ है। विनय कुमार ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के जिला अध्यक्षों के सफल प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार भी जताया। विनय कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करने, उनके मुद्दों को समझने और उन्हें जनआंदोलन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने बताया कि अब प्रदेश में सभी स्तरों पर ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, नीतियों और आधुनिक जनसंपर्क के तरीकों की बेहतर समझ मिल सके। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल कांग्रेस को और अधिक संगठित और जनहित के मुद्दों पर संघर्षशील बनाएगी तथा आने वाले समय में पार्टी की मजबूत उपस्थिति सुनिश्चित करेगी।