फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- सुक्खू सरकार भाषण तक सीमित, धरातल पर विकास शून्य

Fri, 01 May 2026 08:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

 जयराम ने निर्णय प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी का भी आरोप लगाया और कहा कि इससे विकास प्रभावित हो रहा है। कृषि विश्वविद्यालय की जमीन के मामले में सुप्रीम कोर्ट के रुख का जिक्र करते हुए उन्होंने सरकार से जनभावना और नियमों का सम्मान करने की अपील की।
 
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार पर केवल भाषणबाजी करने और धरातल पर विकास न होने का आरोप लगाया। उन्होंने कांगड़ा के ढगवार में बन रहे 225 करोड़ के मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट में देरी और खामियों को प्रशासनिक विफलता और समन्वय की कमी बताया। उन्होंने कहा कि फरवरी 2026 तक पूरी होने वाली परियोजना की खामियों का अप्रैल में पता चलना लापरवाही है। अधिकारियों पर मनमानी और सरकार की कमजोर पकड़ का आरोप लगाते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर की जा रही कार्रवाई को दिखावा बताया। जयराम ने निर्णय प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी का भी आरोप लगाया और कहा कि इससे विकास प्रभावित हो रहा है। कृषि विश्वविद्यालय की जमीन के मामले में सुप्रीम कोर्ट के रुख का जिक्र करते हुए उन्होंने सरकार से जनभावना और नियमों का सम्मान करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस राज में खुद कांग्रेस विधायक परेशान : संदीपनी
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने ठियोग से कांग्रेस विधायक कुलदीप राठौर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बेहद विडंबनापूर्ण स्थिति है कि कांग्रेस राज में अब खुद विधायक ही अपनी सरकार से राहत की गुहार लगा रहे हैं। संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि आज प्रदेश में ऐसी स्थिति बन गई है कि कांग्रेस के अपने नेता ही किसानों और बागवानों की दुर्दशा को उजागर कर रहे हैं। यह सरकार की पूर्ण विफलता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि जिला शिमला सहित प्रदेश के कई हिस्सों में ओलावृष्टि से सेब और अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन कांग्रेस सरकार अब तक कोई ठोस राहत योजना नहीं ला पाई है। किसान-बागवान पहले ही महंगी खाद, बढ़ती लागत और कम दामों से परेशान हैं, ऊपर से प्राकृतिक आपदा ने उनकी कमर तोड़ दी है। संदीपनी भारद्वाज ने कांग्रेस विधायक के उस बयान पर भी सवाल उठाया जिसमें उन्होंने राजस्व अधिकारियों से नुकसान का आकलन और मुआवजे की मांग की है। उन्हाेंने कहा कि यह काम सरकार का है, लेकिन जब विधायक खुद ही मांग कर रहे हैं, तो यह साफ है कि सरकार जमीन पर पूरी तरह नाकाम है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें