फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का शिमला दाैरा रद्द, खराब माैसम बना वजह

Thu, 09 Jul 2026 05:07 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

 उपराष्ट्रपति को ‘वंदे मातरम : एक यात्रा’ नाम से तैयार स्थायी प्रदर्शनी का उद्घाटन करना था। इसके साथ ही सरदार पटेल पर आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ भी उनके हाथों होना था। 
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार खराब मौसम के कारण उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का शुक्रवार को प्रस्तावित शिमला दौरा रद्द हो गया है। इसके चलते भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (आईआईएएस) में उनका प्रस्तावित कार्यक्रम भी स्थगित हो गया है। उपराष्ट्रपति को ‘वंदे मातरम : एक यात्रा’ नाम से तैयार स्थायी प्रदर्शनी का उद्घाटन करना था। इसके साथ ही सरदार पटेल पर आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ भी उनके हाथों होना था।

विज्ञापन


कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित हैं। उद्घाटन समारोह के दौरान डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन पर आधारित संगोष्ठी और बहुभाषी कविता संग्रह सहित संस्थान के कई अकादमिक प्रकाशनों का लोकार्पण भी प्रस्तावित था। संगोष्ठी में देश-विदेश के विद्वानों को राष्ट्रीय एकीकरण, सहकारी संघवाद, सांविधानिक शासन और सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण संबंधी विचारों पर मंथन होगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें