पेयजल संकट से ग्रीष्मोत्सव के आयोजन पर भी ग्रहण लग गया है।राजधानी शिमला में गंभीर जल संकट के चलते जिला प्रशासन ने एक जून से आयोजित होने वाला अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव स्थगित कर दिया है।
उपायुक्त शिमला अमित कश्यप ने बताया कि शहर में पेयजल आपूर्ति की समस्या के मद्देनजर नागरिकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल के इस संकट के दौरान ग्रीष्मोत्सव का आयोजन मानवीय दृष्टिकोण से व्यावहारिक नहीं होगा।
पेयजल आपूर्ति को सुचारु बनाने के लिए जिला प्रशासन के सभी अधिकारी हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। ग्रीष्मोत्सव की आगामी तिथि जल्द निर्धारित की जाएगी।