फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निपाह वायरस से निपटने के लिए इन पर रखी जा रही पैनी नजर

Tue, 29 May 2018 11:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

निपाह वायरस से निपटने के लिए हिमाचल सरकार ने नया फैसला लिया है। खतरनाक निपाह वायरस से निपटने के लिए राज्य सरकार की दक्षिण भारत से आने वाले सैलानियों पर पैनी नजर है। स्वास्थ्य अधिकारियों को ऐसे मरीजों की गंभीर निगरानी करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


खासकर उन्हें केरल से आने वाले पर्यटकों पर कड़ी निगाह रखने और उनकी बारीकी से जांच-पड़ताल करने को कहा गया है।हिमाचल सरकार के स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक डा. बलदेव कुमार का कहना है कि निपाह वायरस की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य सेवाएं निदेशालय एकदम सतर्क है।

हिमाचल में निपाह वायरस का कोई एक भी मामला सामने नहीं आया है। लोगों को इससे घबराने की जरूरत नहीं है। एहतियात के तौर पर दक्षिण भारत से आने वाले लोगों खासकर केरल से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन


सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को कहा गया है कि निपाह वायरस से ग्रसित क्षेत्र का व्यक्ति अगर किसी अस्पताल में बुखार के इलाज को आता है और उसमें अगर लक्षण निपाह वायरस के संक्रमण जैसे हैं तो उसकी पूरी जांच की जाए।

उनके टेस्ट किए जाएं। पूरी तरह से स्थिति साफ होने तक उन्हें सर्विलांस पर रखा जाए। उल्लेखनीय है कि केरल के दो जिलों में निपाह वायरस के संक्रमण से कई लोगों की जान चली गई है। यह वायरस मरीजों को अचेत कर देता है और कोमा में पहुंचा देता है। इससे बचाव की अब तक कोई भी दवा नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें