फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला ग्रीष्मोत्सव: अंतिम सांस्कृतिक संध्या पर चला बॉलीवुड गायिका मोनाली ठाकुर की आवाज का जादू, झूमे दर्शक

Sun, 04 Jun 2023 11:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

 शिमला ग्रीष्मोत्सव की आखिरी सांस्कृतिक संध्या पर बॉलीवुड पार्श्व गायिका मोनाली ठाकुर की आवाज का खूब जादू चला। मोनाली ठाकुर ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। 
विज्ञापन
बॉलीवुड पार्श्व गायिका मोनाली ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव की आखिरी सांस्कृतिक संध्या पर बॉलीवुड पार्श्व गायिका मोनाली ठाकुर की आवाज का खूब जादू चला। मोनाली ठाकुर ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। मोह मोह के धागे..., सवार लूं... सहित अन्य गानों की शानदार प्रस्तुति दी। अंतिम संध्या पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनके साथ मंत्रिमंडल के सदस्य व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आखिरी संख्या पर लमन बैंड, केदार नेगी, अमरनाथ, एसी भारद्वाज और अनुज शर्मा ने भी प्रस्तुति दी। अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव में जश्न-ए-रेकता और रूहदारी कव्वाल के कलाकारों ने सूफी कव्वालियों से रंग जमाया। चंडीगढ़ से आई टीम ने तुम्हे दिल्लगी लगी भूल जानी पड़ेगी, हल्का-हल्का सरूर है, रश्के कमर गानों की शानदार प्रस्तुति दी।

विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरूआत शाम चार बजे स्कूली विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों के साथ हुई। कन्या विद्यालय लक्कड़ बाजार, ब्वॉयज स्कूल लालपानी, कन्या विद्यालय अनाडेल, एसडी स्कूल शिमला, प्राथमिक विद्यालय पोर्टमोर के विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। एपीजे बैंड और डांस प्लेनेट अकादमी बीसीएस ने खूब रंग जमाया। वहीं रोहडू से गायक बाबु राम आजाद ने जुबड़ी दा डेरा पहाड़ी गाना पेश किया। गायक रमेश चंद ने चंबा का गीत गाया। उच्ची मेरी मंगले री रेड़ी हो पहाड़ी गाने पर लोग झूम उठे। पहाड़ी गायकों विशाल तिलोरी, संदीप कुमार, रिना ठाकुर, मोहन गुलेरिया, शारदा, प्रकाश भारद्वाज ने प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में समां बांधा। आठ से दस बजे तक सात कलाकारों ने प्रस्तुति दी। इनमें प्रदीप, कविता, केदार, हरी संधू, तांत्रा, एसी भारद्वाज, अनुज शर्मा शामिल रहे।

विज्ञापन

रस्साकशी में एनआरएलएम मशोबरा टीम रही विजयी

रस्साकशी प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
 ग्रीष्मोत्सव के अंतिम दिन महिला एवं बाल विकास और ग्रामीण विकास विभाग ने रस्साकशी प्रतियोगिता करवाई। आठ टीमों ने इसमें हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला एनआरएलएम बसंतपुर और एनआरएलएम मशोबरा टीम के बीच हुआ। मशोबरा टीम ने बसंतपुर टीम को हराया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ममता पाल ने बताया कि ग्रीष्मोत्सव को यादगार बनाने के लिए रस्साकशी प्रतियोगिता करवाई गई। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें