फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिमला ग्रामीण कांग्रेस ने बनाई मिशन रिपीट की रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में भाजपा को घेरने के लिए तैयार की गई रणनीति
विज्ञापन


कांग्रेस विचारधारा जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला कांग्रेस समिति शिमला ग्रामीण की बैठक मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में हुई। जिला अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके दायित्व सौंपे गए। इस दौरान 2027 के विधानसभा चुनाव में मिशन रिपीट को लेकर भी रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन


बैठक में प्रशिक्षण और कांग्रेस की विचारधारा के जन-जन तक प्रसार से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। केंद्र में भाजपा के कुशासन पर हमला करने की रणनीति भी तैयार की गई। जिला स्तरीय प्रवक्ताओं और मीडिया पैनलिस्टों को मीडिया मंचों पर बहस के लिए विशिष्ट कार्य सौंपे गए। संगठन के भीतर एक विशेष प्रकोष्ठ का गठन किया है। यह प्रकोष्ठ स्वयं सहायता समूहों, दुग्ध संघों, समितियों और गैर-सरकारी संगठनों जैसे सहकारिता क्षेत्रों तक पहुंचेगा। प्रशिक्षण प्रकोष्ठ को अब विचार प्रहरी के नाम से जाना जाएगा। सहकारिता क्षेत्र के प्रकोष्ठ को सहकार सारथी कहा जाएगा। प्रचार प्रमुख राज्य सरकार की उपलब्धियों, नीतियों और योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए जिम्मेदार होंगे। बैठक में जमीनी कार्यकर्ताओं तक पहुंचने का संकल्प लिया गया। सरकार, नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच की दूरी को पाटने पर भी जोर दिया गया। इसे सुनिश्चित करने के लिए कार्यक्रम तुरंत शुरू किए जाएंगे। इसका उद्देश्य 2027 के विधानसभा चुनावों में मिशन रिपीट को सफल बनाना है। अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने कहा कि बैठक में सदस्यों ने संगठन को मजबूत करने के लिए अपने सुझाव भी दिए हैं। बैठक में सदस्य पवन ठाकुर, प्रताप चौहान, पवन हिमटा, महेंद्र कुमार, राजीव वर्मा, मोहिंदर वर्मा, विजय महतेत, रामेश्वर, ललित शर्मा, पवन शर्मा, अनूप ठाकुर, नागूराम, सुरेंद्र वर्मा, रीना कुमारी, गीता शर्मा, टीआर शर्मा, रोशन ठाकुर, दिनेश मेहता और रवि मेहता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें