फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला रोहड़ू के बीच बस ट्रायल सफल

विज्ञापन
विज्ञापन
आज सुबह आठ बजे से चलेेंगी बसें, ऊपरी शिमला के लिए अभी रात्रि सेवा रहेगी बंद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बर्फबारी के चार दिन बाद मंगलवार को शिमला और रोहड़ूू के बीच बसों के संचालन का ट्रायल सफल रहा। शिमला से रोहड़ूू और रोहड़ूू से शिमला की ओर रवाना की गईं बसें गंतव्य तक पहुंच गईं। बुधवार से इस रूट पर सुबह 8 बजे के बाद ऊपरी शिमला के लिए चुनिंदा रूटों पर बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि रात्रि सेवाएं फिलहाल बंद रहेंगी।
मंगलवार सुबह एचआरटीसी तारादेवी डिपो की बस शिमला-सोलंग और शिमला गिलटाड़ रूटों पर रवाना की गईं। कुफरी, फागू और खड़ापत्थर होते हुए यह बसें गंतव्य तक पहुंच गईं। एचआरटीसी तारादेवी डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद शर्मा ने बताया कि मंगलवार को बसों का ट्रायल सफल रहा है। बुधवार से सुबह 8 बजे के बाद सड़कों की स्थिति को देखते हुए बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। मंगलवार को चौपाल रूट पर देहा तक भी बस ट्रायल पर भेजी गई है। ट्रायल की रिपोर्ट के आधार पर बुधवार से शिमला चौपाल रूट पर बसें चलाई जाएंगी। एचआरटीसी रोहड़ूू डिपो ने भी गुशाली-चंडीगढ़ रूट पर रोहड़ू से सुबह 10 बजे बस शिमला रवाना की जो दोपहर बाद साढ़े तीन बजे शिमला पहुंच गई।
विज्ञापन

शिमला से भी गुशाली रूट पर सुबह 10 बजे बस रवाना की गई। क्षेत्रीय प्रबंधक रोहड़ूू अनिल शर्मा ने बताया कि खड़ापत्थर से होकर बसों का ट्रायल सफल रहा है। सुबह दस दोपहर एक और तीन बजे बसें शिमला भेजी गई हैं। बुधवार से सड़कों के हालत को देखते हुए बसों का संचालन किया जाएगा। हालांकि रात्रि बस सेवाएं फिलहाल बंद रहेगी।
विज्ञापन

संजौली-लक्कड़ बाजार
रूट पर टैक्सी सेवा बहाल
एचआरटीसी ने मंगलवार से संजौली-आईजीएमसी-लक्कड़ बाजार रूट पर टैक्सी और इलेक्ट्रिक बस सेवा बहाल कर दी। क्षेत्रीय प्रबंधक शिमला लोकल जेपी शर्मा ने बताया कि संजौली से आईजीएमसी के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा और लक्कड़ बाजार के लिए टैक्सी सेवा शुरू कर दी है। लक्कड़ बाजार रूट मंगलवार को भी बहाल नहीं हो पाया है। लोकल डिपो की अधिकतर बसें मुख्यालय पहुंच गई हैं। लक्कड़ बाजार से संचालित होने वाले आठ बस रूट सड़क खराब होने के कारण बहाल नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें