फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla Road Accident: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, मां-बेटी समेत चार की मौत

Wed, 26 Mar 2025 09:52 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 शिमला में शोघी-आंनदपुर-मैहली बाईपास पर मंगलवार रात सड़क हादसे में मां-बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गई है। 
विज्ञापन
शिमला में कार दुर्घटनाग्रस्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शोघी-आंनदपुर-मैहली बाईपास पर मंगलवार रात सड़क हादसे में मां-बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। हादसा उस समय हुआ जब कार सवार शोघी की तरफ से मैहली आ रहे थे। इसी दौरान शील गांव के पास पुल के समीप गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 100 फीट की गहरी खाई में जा गिरी।

विज्ञापन
Trending Videos

हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों की पहचान रूपा सूर्यवंशी (45) पत्नी भगवान दास, प्रगति (15) पुत्री भगवान दास, मुकुल (10) पुत्र हेतराम निवासी जानकी निवास नवबहार और जय सिंह नेगी (40) पुत्र पद्मदेव नेगी निवासी अंबिका कॉटेज ओमकार लॉज संजौली के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, हादसा मंगलवार रात करीब 8 बजे हुआ। शोघी से मैहली की ओर आ रही कार शीलगांव के पास पुल के समीप मोड़ से अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी।

अंधेरा होने के कारण ढांक से खाई में उतरा बचाव दल
पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन अंधेरा होने के कारण ढांक से खाई में उतरने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसे देखते हुए एसडीआरएफ और अग्निशमन के कर्मचारियों को रेस्क्यू के लिए बुलाया गया। जब तक बचाव दल गहरे खाई में पहुंचा, तब तक चारों दम तोड़ चुके थे।
विज्ञापन

अंधेरे में दल ने मुश्किल से शवों को गहरी खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया और देर रात पोस्टमार्टम के लिए उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। हादसा कैसे हुआ, अभी इसके बारे में फिलहाल कोई पता नहीं चला है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें