फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू से महक उठा शिमला का रिज मैदान, सरस मेला शुरू, देखें लाइव रिपोर्ट

Fri, 12 Dec 2025 03:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से शिमला के रिज मैदान पर सरस मेला फूड कार्निवल का आयोजन किया गया है। 
विज्ञापन
शिमला में सरस मेला शुरू, महिलाओं ने लगाए पारंपरिक व्यंजनों के स्टाॅल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से शिमला के रिज मैदान पर सरस मेला फूड कार्निवल का आयोजन किया गया है। 20 दिसंबर तक चलने वाले इस मेले में 100 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें प्रदेश भर के पारंपरिक व्यंजन, बिलासपुरी धाम, कांगड़ी धाम, सिड्डू, मालपुआ, किंब चाट, कुल्लू-किन्नौरी पट्टी शॉल, स्वेटर, लाहौली पुल्ला जैसे पारंपरिक हथकरघा उत्पाद सहित चंबा रुमाल, मंडी कलम, कांगड़ा लघु चित्रकला, लकड़ी के नक्काशीदार मंदिर आदि हस्तशिल्प उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

यह आयोजन हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें अपने कौशल का प्रदर्शन करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इसमें राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर आदि राज्यों के स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी भी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें