इस बार विधानसभा चुनाव में मत प्रतिशतता की बढ़ोतरी में शिमला जिले ने बाजी मारी है। 72.68 प्रतिशत मतदान के साथ शिमला में इस दफा सबसे ज्यादा 3.36 प्रतिशत मतदान की वृद्धि हुई है। पिछली मर्तबा 69.32 प्रतिशत मतदान हुआ था।
ऊना 3.15 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ दूसरे नंबर पर है। यहां इस बार 76.45 प्रतिशत वोटिंग हुई है। जिले में पिछला आंकड़ा 73.30 प्रतिशत था। तीसरे नंबर पर 75.58 प्रतिशत वोटिंग के साथ बिलासपुर है।
यहां 2.64 प्रतिशत ग्रोथ हुई है। हमीरपुर में 70.19 प्रतिशत मतदान के साथ 2.15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कांगड़ा जिले में इस बार 72.47 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि 1.88 प्रतिशत की मत प्रतिशता में वृद्धि देखी गई है।
सिरमौर में सर्वाधिक 81.05 प्रतिशत मतदान के साथ बढ़ोतरी 1.12 प्रतिशत हुई है। जनजातीय जिला किन्नौर में 75.61 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 0.45 फीसदी मतदान में वृद्धि हुई है।