फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री अनुराग के ट्वीट पर चोरों की तलाश में जुटी शिमला पुलिस

Mon, 11 Jan 2021 09:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शिमला में सीपीडब्ल्यूडी में ठेकेदारी कर करने वाले दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने अपने वाहन में हुई तोड़फोड़ का एक वीडियो डालते हुए हिमाचल पुलिस से मदद की गुहार लगाई। हमीरपुर से सांसद और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने ठेकेदार की मदद की गुहार भरा ट्वीट देखा तो हिमाचल पुलिस को टैग कर कार्रवाई के लिए कह दिया। केंद्रीय मंत्री की प्रतिक्रिया के बाद ही हिमाचल पुलिस हरकत में आ गई। एसपी शिमला ने एसएचओ पुलिस थाना पश्चिम को पीड़ित की मदद के लिए रवाना कर दिया। दरअसल, दिल्ली के रहने वाले विकास चौधरी सीपीडब्ल्यूडी में ठेकेदारी करते हैं। शिमला के चक्कर में वह निजी मकान लेकर किराए पर रहते हैं। रोज की तरह विकास ने अपनी होंडा सिटी कार को चक्कर फॉरेस्ट कॉलोनी के नजदीक शिमला मंडी रोड के किनारे पार्क कर दिया।

विज्ञापन


सोमवार सुबह जब वह कार के पास पहुंचे तो कार सारे शीशे टूटे हुए थे। इसके  अलावा कार के इंटीरियर को भी तोड़ दिया गया। विकास का दावा है कि कार में करीब 65 हजार रुपये का सामान और पांच हजार नकद रखे हुए थे जो चोरी हो गए। विकास ने एक वीडियो बनाया और घटना के ब्योरे के साथ हिमाचल पुलिस को टैग कर ट्वीट कर दिया। हिमाचल पुलिस के हैंडल से तो जवाब नहीं आया लेकिन केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के हैंडल से विकास को आश्वस्त किया गया कि पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गई है और जल्द कार्रवाई होगी। एसपी शिमला मोहित चावला ने बताया कि पुलिस ने शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की है। तोड़फोड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें