शिमला पुलिस ने बुधवार को भारी बर्फबारी के चलते जगह-जगह फंसे 43 सैलानियों को सुरक्षित बचाया है। पुलिस अधीक्षक शिमला ओमापति जम्वाल ने बताया कि दिल्ली के 24 सैलानियों को ढली पुलिस ने कोटी से रेस्क्यू किया।
एक सैलानी को नालदेहरा से रेस्क्यू किया गया। जिंद हरियाणा के पांच लोगों को मशोबरा बाइफरकेशन से रेस्क्यू किया गया। हसन वैली से13 लोगों को बचा कर शिमला भेजा गया। पुलिस ने कुल 43 सैलानियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया।