फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: शिमला में पुलिस का बड़ा एक्शन, चिट्टा तस्करी से चोरी तक तीन मामलों में कार्रवाई; छह आरोपी पकड़े

Sun, 15 Nov 2026 02:39 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

शिमला जिले में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार और चोरी की घटनाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन मामलों में छह आरोपियों को पकड़ा है। शोघी में बस से 8 ग्राम और रामपुर में पिकअप से 19.5 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। वहीं, विकासनगर में निर्माणाधीन भवन से बिजली की तारें चोरी करने के मामले में चार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी शिमला और जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार और चोरी की घटनाओं के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस की विभिन्न टीमों ने शोघी, रामपुर और विकासनगर में तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को पकड़ा है। इस दौरान दो मामलों में कुल 27.5 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया, जबकि चोरी के एक मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़कर चोरी की गई बिजली की तारें शत-प्रतिशत बरामद कर ली हैं।

विज्ञापन


शोघी में स्पेशल सेल की टीम ने बसों की चेकिंग के दौरान 8 ग्राम चिट्टे के साथ 31 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रजत वेक्टा निवासी ठियोग, जिला शिमला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 14 नवंबर को पुलिस टीम शोघी पुलिस चौकी के नजदीक नाकाबंदी कर बसों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक बस की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से करीब 8 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पुलिस थाना वेस्ट में अभियोग संख्या 253/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 में मामला दर्ज किया है।

Trending Videos
विज्ञापन

वहीं, रामपुर में पुलिस की डिटेक्शन टीम ने एक पिकअप गाड़ी से 19.5 ग्राम चिट्टा बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान खुशवंत निवासी तहसील रामपुर, जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 14 नवंबर को टीम वजीर बावड़ी-ब्रौ संपर्क सड़क पर गश्त कर रही थी। इस दौरान लोअर डकोलड़ के पास एक पिकअप संदिग्ध अवस्था में खड़ी मिली। स्वतंत्र गवाह की मौजूदगी में गाड़ी की तलाशी लेने पर चालक की सीट के साथ बिछे फुटमैट के नीचे एक पारदर्शी एयरटाइट पुड़िया मिली, जिसमें करीब 19.5 ग्राम चिट्टा था। पुलिस थाना रामपुर में अभियोग संख्या 135/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 में मामला दर्ज किया गया है।

उधर, शिमला के विकासनगर स्थित निचले अंजी में निर्माणाधीन भवन से बिजली की तारें चोरी करने के मामले में ईस्ट थाना पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, 12 नवंबर 2026 को शिकायतकर्ता पूनम के बयान पर चोरी का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़कर चोरी की गई बिजली की तारें पूरी तरह बरामद कर लीं। इनमें दो आरोपियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 35(3) के तहत नोटिस देकर जांच में शामिल किया गया, जबकि दो अन्य को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद चार दिन का पुलिस हिरासत रिमांड मिला है। पुलिस तीनों मामलों में आगामी जांच कर रही है। नशे के दोनों मामलों में बरामद चिट्टे के स्रोत और संभावित नेटवर्क की जांच की जा रही है, जबकि चोरी के मामले में भी पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें