नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्पेशल सेल शिमला की टीम ने शोघी में नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप गाड़ी से करीब 9 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हिमाचल प्रदेश की राजधानी में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्पेशल सेल शिमला की टीम ने शोघी में नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप गाड़ी से करीब 9 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी शिमला जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, स्पेशल सेल की टीम ने शोघी में नाकाबंदी के दौरान चंडीगढ़ की ओर से आ रही एक पिकअप गाड़ी को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर गाड़ी के डैशबोर्ड के अंदर छिपाकर रखा गया एक पारदर्शी प्लास्टिक पाउच बरामद हुआ। इसमें करीब 9 ग्राम चिट्टा पाया गया।
पुलिस ने मामले में संजौली निवासी 30 वर्षीय साहिल सूद और कोटी निवासी 25 वर्षीय साहिल ठाकुर को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ पुलिस थाना बालूगंज में 15 नवंबर को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर नशे की खेप के स्रोत और इसके संभावित नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।