फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: कनलोग में सड़क के बीच पलटा ट्राला, बाईपास पर ठप रहा यातायात, देखें वीडियो

Wed, 18 Nov 2026 10:43 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

कनलोग के पास बुधवार को एक ट्राला ट्रक सड़क के बीचोंबीच पलट गया। हादसे के कारण मार्ग पर दोनों ओर से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
विज्ञापन
कनलोग में सड़क के बीच पलटा ट्राला। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला बाईपास रोड पर कनलोग के पास बुधवार को एक ट्राला ट्रक सड़क के बीचोंबीच पलट गया। हादसे के कारण मार्ग पर दोनों ओर से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क पर ट्राला पलटने से वाहनों की आवाजाही रुक गई और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे तक आवाजाही बाधित रही।

विज्ञापन



सूचना मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। ट्राले को ट्रैफिक पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से सड़क से हटवा दिया है। ट्रक हटाने के बाद सड़क की पूरी तरह सफाई करवाई गई। इसके साथ ही मार्ग पर बाधित यातायात को बहाल कर दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार ट्राला पलटने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को हटाने के लिए हाइड्रा मशीन मंगवाई और उसे सड़क से हटवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बालूगंज में दो बसों की टक्कर
वहीं बालूगंज में दो बसों की टक्कर हो गई। हालांकि किसी यात्री को कोई चोटें नहीं आई हैं। पास देते समय निजी व सरकारी बस की टक्कर हो गई। इससे काफी देर तक ट्रैफिक जाम हो गया। यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें