फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: ठियोग के पास भूस्खलन से हाईवे बंद, मशोबरा-सुन्नी सड़क पर डायवर्ट किया ट्रैफिक

Tue, 23 Nov 2021 08:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)

सार

एनएच प्राधिकरण के एक्सईएन पीपी सिंह ने बताया कि भूस्खलन होने से सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आ गिरा है और अभी भी मिट्टी के खिसकने का सिलसिला जारी है। उन्होंने बताया कि सड़क को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
भूस्खलन से नेशनल हाईवे-5 बंद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठियोग के साथ लगते लालपानी के पास पहाड़ी दरकने से राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है। इस वजह से हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार सुबह करीब तीन पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में मलबा हाईवे पर आ गया। गनीमत रही कि घटना के समय हाईवे से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। एनएच बंद होने से सुबह ही दोनों वाहनों की लंबी कतार लग गई। एनएच प्राधिकरण बाधित ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब चार बजे हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीते दिनों भी इसी जगह पर एनएच पर पहाड़ी गिरने से सड़क कई घंटे बाधित रही थी। मंगलवार सुबह फिर से करीब 3 बजे यहां पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा एनएच-पांच गिर गया। इसके कारण एनएच पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई। गनीमत रही कि इस समय एनएच पर वाहनों की आवाजाही कम रहती है, अन्यथा कोई बड़ा हादसा पेश आ सकता था। एनएच बंद होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।

इससे हजारों लोगों को आवाजाही में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम ठियोग सौरभ जसस्ल ने सुबह ही इस बात की पुष्टि अपने फेसबुक पेज से सार्वजनिक कर दी थी। सड़क बंद होने के कारण कुछ लोग वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करते हुए शिमला पहुंचे। इसमें वाया धर्मपुर माहौरी-छैला और सरुवन मार्ग शामिल है। एनएच प्राधिकरण के एक्सईएन पीपी सिंह ने बताया कि भूस्खलन होने से सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आ गिरा है और अभी भी मिट्टी के खिसकने का सिलसिला जारी है। उन्होंने बताया कि सड़क को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


शिमला से रामपुर और रिकांगपिओ की ओर जाने वाले वाहनों को वाया बसंतपुर भेजा
शिमला-रामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 05 ठियोग के समीप लालपानी में मंगलवार सुबह भूस्खलन के कारण बंद हो गया। इसके चलते शिमला से रामपुर और रिकांगपिओ की ओर जाने वाले वाहनों को वाया बसंतपुर रवाना किया गया। मंगलवार को पूरा दिन ठियोग से होते हुए वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। देर शाम करीब पांच बजे राष्ट्रीय राजमार्ग को वनवे खोला जा सका। डीएसपी ट्रैफिक शिमला अजय भारद्वाज ने बताया कि ठियोग के पास राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के चलते आवाजाही करने वाले लोगों की सुविधा के लिए शिमला से रामपुर की ओर जाने वाले वाहन ढली बायफरकेशन से मशोबरा, बसंतपुर मार्ग पर डायवर्ट किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें