फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला के होटलों में वीकेंड के लिए कमरों की एडवांस बुकिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। कोविड निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता खत्म होने के बाद बड़ी संख्या में सैलानियों ने शिमला का रुख करना शुरू कर दिया है। शहर के होटलों में इस वीकेंड के लिए कमरों की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से सैलानी परिवारों के साथ शिमला का रुख कर रहे हैं। बड़ी संख्या में नवविवाहित जोड़े भी हनीमून के लिए शिमला पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मैदानी इलाकों में तपती गर्मी से राहत के लिए सैलानियों ने शिमला का रुख करना शुरू कर दिया है। वीकेंड के बाद सोमवार को भी शिमला के रिज मैदान और माल रोड पर बड़ी संख्या में सैलानी चहलकदमी करते दिखे। होटल कारोबारियों को उम्मीद है कि इस वीकेंड पर होटलों में ऑक्यूपेंसी 60 फीसदी से ऊपर पहुंच जाएगी।
शिमला ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद ने बताया कि बड़ी संख्या में सैलानी शिमला का रुख कर रहे हैं। इंक्वायरी बढ़ी है और एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। इस वीकेंड पर ऑक्यूपेंसी 60 फ़ीसदी से ऊपर जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

2 महीने से था शिमला आने का इंतजार
सोमवार को परिवार के साथ शिमला पहुंचे चंडीगढ़ के प्रभजोत सिंह, भूपेंद्र सिंह, जसप्रीत कौर और हरनोल सिंह ने बताया कि 2 महीने से शिमला आने का इंतजार कर रहे थे। शिमला का खुशनुमा मौसम उन्हें बेहद पसंद है। हर साल गर्मियों की छुट्टियों में शिमला आते हैं, लेकिन इस साल कोरोना कर्फ्यू के चलते नहीं आ पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें