फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के लोगों को राहत, ऑन स्पॉट बिल देगा एमसी

Fri, 23 Dec 2016 01:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के लोगों को राहत देने के लिए एमसी अब बिजली के बिल की तरह ही पानी के बिल भी ऑन स्पॉट जारी करेगा। इसके लिए निगम 35 हेंड हेल्ड डिवाइस खरीदने जा रहा है। आन स्पॉट बिल जारी करने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले नगर निगम लोगों के खराब पड़े मीटरों को निशुल्क मल्टीजेट मीटरों से बदलेगा। 
विज्ञापन


शहर के लोगों को जल्द ही पानी के ऐवरेज बिलों से छुटकारा मिल जाएगा। नगर निगम खपत के अनुसार ही लोगों को पानी के बिल जारी करेगा। आन स्पॉट मीटर रीडिंग लेकर बिजली के बिलों की तरह ही पानी के बिल भी जारी किए जाएंगे। इसके लिए नगर निगम की सैहब सोसायटी के कर्मी दो जनवरी से बेसलाइन डाटा जुटाने का काम शुरू कर देंगे।

फरवरी माह के अंत में मीटर रीडिंग के आधार पर शहर के 23 हजार उपभोक्ताओं को दो महीने के पानी के बिल जारी किए जाएंगे। खराब पड़े पानी के मीटरों की जगह आधुनिक मल्टीजेट वाटर मीटर लगाए जाएंगे। अमृत मिशन में मिली ग्रांट से पानी के बिल जारी करने की प्रक्रिया को सुधारा जाएगा।
विज्ञापन


मौजूद समय में नगर निगम के पास मीटर रीडरों की कमी के चलते उपभोक्ताओं को ऐवरेज बिल जारी किए जा रहे हैं। नगर निगम के पास अभी महज नौ मीटर रीडर हैं जो सात हजार कॉमर्शियल कनेक्शनों की मीटर रीडिंग करते हैं। सभी घरेलू कनेक्शनों पर मीटर लगने के बाद निगम 15 से 20 नए मीटर रीडरों की भी तैनाती करेगा। 
Trending Videos

मीटर री‌डिंग पर जारी होंगे पानी के बिल

पानी के बिल जारी करने के लिए हेंड हेल्ड डिवाइस खरीदी जा रही हैं। खराब पड़े मीटरों को मल्टीजेट मीटर से बदलने की भी तैयारी है। शहर के उपभोक्ताओं को जनवरी और फरवारी माह के बिल मीटर रीडिंग पर जारी किए जाएंगे।
- धर्मेंद्र गिल, अधीक्षण अभियंता, ग्रेटर शिमला वाटर सप्लाई एंड सीवरेज सर्कल

बिल जारी करने से पहले अपग्रेड होगा सॉफ्टवेयर
जनवरी और फरवरी माह के पानी के बिल जारी करने से पहले नगर निगम बिल जारी करने वाले अपने साफ्टवेयर को अपग्रेड करेगा। एनआईसी को साफ्टवेयर अपग्रेड करने का जिम्मा सौंपा गया है।

23 हजार उपभोक्ताओं को नहीं देना पड़ेगा 375 रुपये पानी बिल
मीटर रीडिंग पर पानी के बिल जारी होने के बाद शहर के 23 हजार उपभोक्ताओं को 375 रुपये पानी का बिल नहीं चुकाना पड़ेगा। उपभोक्ता जितना पानी इस्तेमाल करेंगे उतना ही बिल देना होगा। मौजूदा समय में नगर निगम फ्लैट रेट पर सीवरेज सेस के साथ उपभोक्ताओं को 375 रुपये प्रति कनेक्शन पानी के बिल जारी कर रहा है।
विज्ञापन

लिफ्ट के पास बनेगा पुल, एक साथ गुजरेंगे चार वाहन

सर्कुलर रोड पर लिफ्ट नाले के पास जल्द पुल का निर्माण होगा। इस नए पुल पर एक साथ चार वाहन आसानी से क्रॉस हो पाएंगे। डबल लेन बनने वाले इस पुल के निर्माण होने से वाहनों के जाम से भी निजात मिलेगी। लोक निर्माण विभाग दावा कर रहा है कि नए साल में पुल का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

सर्कुलर रोड पर वाहनों की जाम की समस्या को कम करने के लिए इस सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। सड़क पर बने लिफ्ट पुल के साथ एक और पुल का निर्माण भी किया जाएगा। सर्कुलर रोड सड़क को चौड़ा करने के लिए 50 जगहों को चिन्हित किया गया है और करीब दस जगहों पर सड़क विस्तारीकरण का निर्माण भी शुरू कर गया है। 

तंग सड़क होने के कारण सर्कुलर रोड पर वाहनों का जाम लग जाता है। सुबह- शाम सड़क पर वाहनों को जाम की समस्या आम बनी रहती है और टूरिस्ट सीजन के दौरान सड़क पर घटों तक वाहन जाम में फंसे रहते हैं। सड़क चौड़ी होने और लिफ्ट पर नए पुल के निर्माण होने से स्थानीय लोगों के साथ साथ सैलानियों को भी वाहनों के जाम से निजात मिलेगी। 

पुल पर एकतरफा होगी वाहनों की आवाजाही 
नए पुल के निर्माण होने के बाद एक पुल पर एक तरफ वाहनों की आवाजाही होगी। जाम की समस्या को कम करने के लिए पुराने बस स्टैंड से बैम्लोई की तरफ जाने वाले वाहनों की आवाजाही पुराने पुल से होगी और पुराने बस स्टैंड की तरफ जाने वाले वाहनों की आवाजाही नए पुल से की जाएगी। 

लिफ्ट पुल के टेंडर की प्रक्रिया पूरी: आयूब 
लिफ्ट नाले पर बनने वाले नए पुल के निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर दी है, जल्द ही टेंडर कर संबंधित ठेकेदार को पुल निर्माण के लिए टेंडर अवार्ड कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें