युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने बीसीसीआई के अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर के गृह जिले में जाकर उन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अनुराग कोई प्रोफेशनल क्रिकेटर नहीं हैं। परिधिगृह हमीरपुर में पत्रकार वार्ता में विक्रमादित्य ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने महज एक या दो मैच खेले हैं, इतने मैच खेलने से कोई प्रोफेशनल क्रिकेटर नहीं बन जाता है।
अनुराग ने एक रणजी मैच खेला था, जिसे वह हार गए थे। बीसीसीआई की कमान किसी प्रोफेशनल के हाथ में होनी चाहिए। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और अनुराग आए दिन बयान देते रहते हैं कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपने बेटे को एचपीसीए का अध्यक्ष बनाने के लिए क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं, जोकि सरासर गलत है।