फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला नगर निगम को इस दिन मिलेगा महापौर और उपमहापौर, चुनाव की अधिसूचना जारी

Fri, 06 Dec 2019 10:35 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

नगर निगम शिमला के महापौर और उपमहापौर के पद के लिए चुनाव की अधिसूचना प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को जारी कर दी गई है। चुनाव 17 दिसंबर को होंगे। शहरी विकास विभाग के निदेशक आरके गौतम ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जिला उपायुक्त कार्यालय के परिसर स्थित बचत भवन में यह चुनाव कराया जाएगा।

विज्ञापन


17 दिसंबर को अगर महापौर और उपमहापौर के चुनाव में बहुमत साबित नहीं होता है तो 18 दिसंबर को फिर सुबह 11 बजे बैठक बुलाई जाएगी। इस दौरान महापौर और उपमहापौर का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को बहुमत साबित करना होगा। महापौर और उपमहापौर के लिए सीटें ओपन रहेगी। 

विज्ञापन

देश का सबसे पुराना नगर निगम

नगर निगम शिमला - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम शिमला देश का सबसे पुराना नगर निगम है जिसकी स्थापना 1851 में की गई थी। 1855 में पहली बार चुनाव हुए। 1969 में म्यूनिसिपल कमेटी से इसका नाम बदलकर म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन किया गया।

2017 में हुए नगर निगम चुनाव में सबसे ज्यादा 34 पार्षद चुने गए। भाजपा ने 31 साल में पहली बार निगम पर कब्जा जमाया था। कुसुम सदरेट भाजपा की ओर से पहली मेयर और पहली महिला मेयर चुनी गई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें