दोनों स्टेजों पर मशीन रूम बन कर तैयार हैं और छत डालने का काम चल रहा है। नई लिफ्ट की क्षमता एक बार में 25 यात्रियों को कार्ट रोड से माल रोड पहुंचाने की होगी, जबकि मौजूदा लिफ्ट के दो केबिनों को अभी एक बार में 16 लोग ही इस्तेमाल कर पाते हैं।
पर्यटन विकास निगम की प्रबंध निदेशक कुमद सिंह ने बताया कि नई लिफ्ट का काम अंतिम चरण में है। इसमें भारी उपकरण और बड़े स्टील के चैंबर लगाने का काम किया जा रहा है।
निर्माण कार्य के चलते पुरानी लिफ्ट में सफर करने वाले लोगों की जान को कोई खतरा न हो, इसके लिए लिफ्ट बंद की जा रही है। नई लिफ्ट का काम जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों से सहयोग अपेक्षित है।
पर्यटन विकास निगम ने वीकएंड पर सैलानियों की सुविधा के लिए लिफ्ट चालू रखने का फैसला किया था लेकिन रविवार को भारी मशीनरी लिफ्ट होने के कारण सुरक्षा कारणों से लिफ्ट बंद करनी पड़ी। एचपीटीडीसी के अधिकारियों ने लिफ्ट का निरीक्षण किया और लोगों की आवाजाही के लिए लिफ्ट को सुरक्षित न पा कर लिफ्ट बंद करने का फैसला लिया।